Wednesday, 18 November 2015

How to control Data use in Mobile Phone_Hindi

स्मार्टफ़ोन पर डेटा कितना ख़र्च हो रहा है आपकी नज़र हमेशा इस पर लगी रहती है. आप जब भी वाई-फ़ाई ज़ोन में होते हैं अपना डाउनलोड उसी समय पूरा करना चाहते हैं.
लेकिन आप यदि डेटा का इस्तेमाल करते समय कुछ क़दम उठाएं तो आपके डेटा का ख़र्च कम हो सकता है. आइये आपको इसके कुछ तरीक़े बताते हैं.
क्रोम ब्राउज़र पर 'डेटा सेवर' चुन कर अपने डेटा के इस्तेमाल को कम किया जा सकता है.
क्रोम
सबसे पहले क्रोम ब्राउज़र खोलें. अब स्क्रीन के दाहिनी तरफ़ ऊपर में आपको तीन बिंदु दिखाई देंगे. उस पर क्लिक कर के 'सेटिंग्स' को चुनिए और फिर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करके 'डाटा सेवर' को सलेक्ट कीजिए.
गूगल का दावा है कि इससे आपके मोबाइल डेटा का ख़र्च क़रीब 50 फ़ीसदी तक कम हो सकता है.
कई बार आपका फ़ोन बिना किसी कारण तरह-तरह के ऐप के डाटा को सिंक करता रहता है, चाहे उसकी ज़रुरत न भी हो. यदि इसे बंंद कर दिया जाए तो आपके डेटा की खपत कम होना निश्चित है.
स्मार्टफ़ोन
अपने स्मार्टफ़ोन के 'सेटिंग्स' में जाकर 'एकाउंट्स' को चुनिए. उसके बाद उन सभी ऐप जिनके डेटा को सिंक होने की ज़रूरत नहीं है, उनके बॉक्स से टिक मार्क हटा दीजिए.
इसके अलावा यदि बैकग्राउंड डाटा को भी सीमित कर दिया जाए तो डेटा की खपत पर लगाम लग जाएगी.
बैकग्राउंड डेटा को सीमित करने के लिए स्मार्टफ़ोन के 'सेटिंग्स' में जाकर 'डाटा यूसेज' को चुन लीजिए. उसके बाद स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में तीन बिंदु पर क्लिक कर के 'रिस्ट्रिक्ट बैकग्राउंड डेटा' चुन लीजिए.
अब आपके स्मार्टफ़ोन पर सभी ऐप बैकग्राउंड डाटा का इस्तेमाल कम कर देंगे जब वे बैकग्राउंड में चल रहे हों. इसका असर आपके नोटिफ़िकेशन पर दिखेगा और वो देर से आपके फ़ोन पर आएंगे.
स्मार्टफ़ोन ऐप
डेटा का इस्तेमाल करने करने के लिए यदि अपने स्मार्टफ़ोन पर डेटा लिमिट सेट कर देंगे तो मोबाइल के डेटा का इस्तेमाल भी आपके कंट्रोल में रहेगा.
ऐसा करने के लिए स्मार्टफ़ोन के 'सेटिंग्स' में जाकर 'डेटा यूसेज' को चुनें. अब 'सेट सेलुलर डाटा लिमिट' विकल्प आपके सामने होगा.
वहां जाकर आप ये तय कर लें कि महीने में कितना डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं. मोबाइल डेटा पर आप कितने पैसे महीने में ख़र्च करेंगे इसकी अब आपको जानकारी रहेगी.

No comments:

Post a Comment